उत्तराखंड समाचार

स्थायी नियुक्ति होने तक कुलसचिव डॉक्टर अनिल शुक्ला बने जीबी पंत कृषि विवि के कुलपति

विवि के कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप सिंह का कार्यकाल 25 अक्टूबर को खत्म हो गया था।

पंतनगर : गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शुक्ला को कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। जब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक वह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप सिंह का कार्यकाल छह माह पहले खत्म हो चुका है। स्थायी कुलपति की नियुक्ति होने तक छह माह के लिए अग्रिम आदेशों तक डॉक्टर तेज प्रताप का कार्यकाल 15 अप्रैल 2022 तक बढा दिया गया था। वहीं स्थायी कुलपति मिलने तक कुलसचिव डॉक्टर अनिल शुक्ला को कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।देश के कृषि विश्वविद्यालयों में अग्रणी व हरित क्रांति का श्रेय लेने वाले गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप सिंह का कार्यकाल 25 अक्टूबर को खत्म हो गया था। उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंशन मिला था। राज्य बनने के बाद एक बार ऐसा मौका नहीं आया कि विवि के कुलपति का कार्यकाल खत्म होने से पहले नियुक्ति की जा चुकी हो। कुलपति की नियुक्ति के बीच कार्यवाहक के हवाले विवि कर दिया जाता रहा हैकोरोना काल में देश के कृषि विश्वविद्यालयों में पंत विवि ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए थे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं हुई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली की ओर से पिछले साल के सर्वोत्तम कृषि विश्वविद्यालय के पुरस्कार से विवि सम्मानित हुआ था। पहले भी विश्वविद्यालय कई साल तक ऐसी ही कुलपति विहीन कार्यवाहक व्यवस्था का शिकार रहा है। इससे आइसीएआर रैंकिंग में आठवें-नौवें स्थान पर विवि खिसक गया था। इसकी वजह विवि की आंतरिक व्यवस्था नेतृत्व विहीन होकर अस्त-व्यस्त हो गई थी। आइसीएआर ने वर्ष, 2020 में इसे देश के सर्वोत्तम कृषि विश्वविद्यालय पुरस्कार से नवाजा था।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581