उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़, हरिद्वार व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों में अगले दो साल में शुरू होंगी कक्षाएं : धन सिंह रावत

जिला मुख्यालय के बीडी पांडेय अस्पताल में मरीजों को अब सिटी स्कैन सुविधा मिलेगी।

नैनीताल : जिला मुख्यालय के बीडी पांडेय अस्पताल में मरीजों को अब सिटी स्कैन सुविधा मिलेगी। अब तक मरीजों को इसके लिए हल्द्वानी जाना पड़ता था। डॉक्टर्स फॉर यू व शिखर धवन फाउंडेशन के सहयोग से दो करोड़ से अधिक लागत की सिटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। इसके लिए मैकेनिक डॉ पाल की तैनाती की गई है, जबकि डॉ आरके वर्मा रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पहले से है।शुक्रवार को अस्पताल सभागार में इसका शुभारंभ डीजी हेल्थ डॉ तृप्ति बहुगुणा, डीएम धीराज गर्ब्याल, निदेशक हेल्थ कुमाऊं डॉ तारा आर्य, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, पीएमएस डॉ केएस धामी ने फीता काटकर किया। जबकि वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगले छह माह के भीतर राज्य के अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को सुविधाओं से लैस किया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू हो चुके हैं, जबकि जल्द पिथौरागढ़, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर भी शुरू होगा। अगले दो साल में इन कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2024-25 में राज्य में सर्जन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट की कमी नहीं है। उन्होंने नैनीताल के रैमजे अस्पताल में सुविधाओं का प्रस्ताव भी जिलाधिकारी से मांगा। डीएम ने कहा कि जिला योजना का दस प्रतिशत स्वास्थ्य में खर्च किया जा रहा है। दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य की ढांचागत सुविधाओं व स्टाफ की तैनाती को प्राथमिकता दी गई है। डॉक्टर फ़ॉर यू के डॉ रजत जैन ने स्वास्थ्य मंत्री, डीएम, डीजी हेल्थ का आभार प्रकट किया।डीजी हेल्थ ने कहा कि इसी साल 400 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इसमें दूरस्थ इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ अनुपमा ह्यांकी, डॉ रश्मि पंत, डॉ एमएस दुग्ताल, डॉ अनिरुद्ध गंगोला, डॉ प्रगति, डॉ द्रोपदी गर्ब्याल, डॉ एलएमएस रावत, डॉ वीके पुनेड़ा, मेट्रन शशिकला पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मोहित रौतेला, मोहित साह, विमला अधिकारी, केएल आर्य, विश्वकेतु वैद्य आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581