देश

चेन्नई में आफत की बारिश, सड़कों और सब-वे में भरा पानी; तीन लोगों की मौत

चेन्नई और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। जिसके चलते सड़कों और सब-वे में पानी भर गया तथा बारिश-संबंधी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बारिश के साथ कई इलाके में तेज हवाओं के साथ बिजली भी चमकी। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया है। लगातार तीन घंटों तक चली बारिश से आम जीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एस रामचंद्रन ने कहा कि चेन्नई में बिजली करंट लगने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार को हुई बारिश ने पिछले महीने यहां भारी बारिश के बाद नजर आए दृश्यों को दोहरा दिया, जब जलभराव के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और वाहन चालक पानी में फंसे वाहनों को खींचते दिखे थे।

इस बीच, पुलिस ने कहा कि जलभराव के कारण तीन सब-वे बंद करने पड़े और शहर में करीब 14 स्थानों पर ट्रैफिक भी नजर आया। मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो रेल सेवा को एक घंटा अतिरिक्त बढ़ा दिया गया ताकि यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581