उत्तराखंड समाचार

कनेक्शन लिया पर बिल जमा करना भूल गया शिक्षा विभाग

किसी ने पांच साल तो किसी ने तीन साल से बिजली का बिल ही जमा नहीं किया है।

रुड़की : प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभियान चलाकर शिक्षा विभाग ने कनेक्शन ले लिए। भारत सरकार को पांच साल पहले रिपोर्ट भी भेज दी, लेकिन विभाग बिल जमा करना भूल गया। शिक्षा विभाग पर निगम का साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया हो चला है। स्कूलों में अब कनेक्शन कटने की नौबत आ गई है। जिले में ऐसे पांच सौ से अधिक स्कूल हैं। किसी ने पांच साल तो किसी ने तीन साल से बिजली का बिल ही जमा नहीं किया है।

पांच साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था कि प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिजली, शौचालय एवं पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराकर अवगत कराया जाए। जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल आदि की व्यवस्था तो ठीक थी, लेकिन बिजली के कनेक्शन नहीं थे। इस पर शिक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाकर बिजली के कनेक्शन लिए गए। कनेक्शन चालू हो गए। स्कूलों में कूलर, पंखे के अलावा फ्रिज आदि की व्यवस्था भी की गई, लेकिन शिक्षा विभाग स्कूलों के बिल जमा कराने की कोई व्यवस्था नहीं कर पाया। शुरुआत में कुछ विद्यालयों ने तो बिजली के बिल जमा कराए, लेकिन उसके बाद बिजली के बिल जमा नहीं हो सके। स्थिति यह है कि स्कूलों पर साढ़े चार करोड़ से भी अधिक का बकाया हो चला है। ऊर्जा निगम बार-बार नोटिस दे रहा है कि बकाया बिलों को जमा करा दिया जाए। बकाया जमा ना कराने की स्थिति में निगम को कनेक्शन काटने पर मजबूर होना होगा। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने अभी तक एक पाई भी जमा नहीं की है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581