देश

पश्चिम बंगाल में कोरोना कहर, 24 घंटे में दोगुना हुआ कोविड संक्रमण, 2128 नए मामले आए सामने

देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़तरी देखी जा रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल ने गुरुवार को कोविड -19 के 2,128 ताजा मामले दर्ज किए हैं, जो राज्य में बुधवार को दर्ज किए गए लगभग दोगुना है। राज्य में गुरुवार को दर्ज किए गए ताजा मामलों में से 1,090 अकेले कोलकाता के हैं।

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल में 1,089 नए मामले दर्ज किए थे। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सकारात्मकता दर इस समय 5.47 प्रतिशत है। पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस 8,776 हैं, जबकि कुल रिकवरीज 16,06,501 है। इतना ही नहीं इस महामारी से राज्य में कुल 19,757 लोगों की मृत्यु हुई हैं। 

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने यूके से कोलकाता हवाई अड्डे के लिए आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 3 जनवरी से यूके से कोलकाता आने वाली सभी उड़ानों पर बैन रहेगा। बंगाल के अपर मुख्य सचिव बी पी गोपालिका द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल को लिखे पत्र में उन्होंने राज्य सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया है। 

भारत ने गुरुवार को 13,154 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, सक्रिय मामलों की संख्या 82,402, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई। ॉ

दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड

वहीं, राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के नए मामलों ने बीते सात महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 24 घंटों को दौरान राजधानी में 1313 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले 25 मई को तकरीबन इतने ही केस सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 75953 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए जिसमें से 1313 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान संक्रमण दर 1.73 फीसदी रही। इसके साथ ही राजधानी में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3081 हो गई है। हालांकि राहत की बता यह रही कि बीते 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 423 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। इस दौरान आरटीपीसीआर से 68,590 और रैपिड एंटीजन से 7363 टेस्ट हुए।

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581