उत्तराखंड समाचार

जाफरपुर में सड़क किनारे मिली अधेड़ की लाश, हड़कंप

पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है

रुद्रपुर : जाफरपुर में सड़क किनारे अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।गुरुवार रात को काशीपुर रोड स्थित जाफरपुर में सड़क किनारे एक 56 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। यह देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 उसे जिला अस्पताल ले आई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली से एसआइ प्रकाश राम विश्वकर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन नहीं हुई। बाद में पुलिस ने उसका पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसआइ प्रकाश राम विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। बताया कि पैरों में पुराने चोट के निशान थे, जिसमें पट्टी बांधी हुई थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है, इसके लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ ही जिले के अन्य थानों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581