उत्तराखंड समाचार

चैकिंग के दौरान दो वाहनों से 4,95,500 रूपए की नकदी बरामद

कोई वैध कागजात नही होने पर सम्पूर्ण धनराशि सीज की गई है।

पिथौरागढ़।  प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। स्टैटिक सर्विलांस टीम चौकी ऐंचोली व घाट ने चैकिंग के दौरान दो अलग -अलग मामलों में 02 वाहनों से कुल 4,95,500 रूपए की नकदी बरामद की है। कोई वैध कागजात नही होने पर सम्पूर्ण धनराशि सीज की गई है।

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु, प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त एन्ट्री प्वॉइन्टों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीमों) को नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध रूप से ले जा रही नकदी व अन्य अवैध सामग्रियों को जब्त किया जा रहा है। जिस क्रम में स्टैटिक सर्विलांस टीम ऐंचोली, अपर उपनिरीक्षक मौ. कासिम सिद्धिकी व वन आरक्षी अनिल सिरौला एवं होमगार्ड भुवन राम द्वारा चौकी ऐंचोली बैरियर पर चैकिंग के दौरान पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे वाहन I 20 संख्या-बीए 22एयू/1397 को रोककर तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर रखे एक थैले से कुल 1,00000/- रूपये की नकद धनराशि बरामद हुई। वाहन चालक सन्तोष कुमार पुत्र विश्वनाथ राम, निवासी ब्रिती टोला गोइना, पो.ऑ. लक्ष्मीपुर, पश्चिमी चम्पारण, बिहार थाना सिरिसिया, हाल निवासी बस्ते थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ के पास उक्त धनराशि से सम्बन्धित कोई भी वैध कागजात नहीं थे। उक्त व्यक्ति द्वारा वर्तमान में जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना किसी वैध कागजात के उक्त धनराशि ले जाई जा रही थी, जिसका उपयोग लोकसभा चुनाव में प्रलोभन व दुरुपयोग आदि में इस्तेमाल किया जा सकता था, जिस पर टीम द्वारा उक्त बरामद धनराशि को सीज किया गया।

इसी क्रम में आज स्टैटिक सर्विलांस टीम व चौकी घाट पुलिस टीम, उप निरीक्षक जावेद हसन, चौकी प्रभारी घाट, एसएसटी प्रभारी योगेश चन्द्र आर्य, हेड कांस्टेबल उमेश चन्द्र सती एवं एसएसटी द्वारा चौकी घाट बैरियर पर संयुक्त चैकिंग के दौरान चम्पावत की ओर से पिथौरागढ़ को आ रही वाहन फॉर्च्यूनर कार संख्या-टी 223यूपी 5184एच को रोककर तलाशी लेने पर वाहन चालक के बगल वाले व्यक्ति के बैग से कुल- 3,95,500/- (तीन लाख पिचानवे हजार पाँच सौ रुपये) रू0 की नकद धनराशि बरामद हुई। उक्त व्यक्ति, नवीन चन्द ठाकुर पुत्र गजेन्द्र चन्द ठाकुर, निवासी नैनीपातल थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ के पास उक्त धनराशि से सम्बन्धित कोई भी वैध कागजात नहीं थे। जिसके द्वारा वर्तमान में जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना किसी वैध कागजात के उक्त धनराशि ले जाई जा रही थी, जिसका उपयोग लोकसभा चुनाव में प्रलोभन व दुरुपयोग आदि में इस्तेमाल किया जा सकता था, जिस पर टीम द्वारा उक्त बरामद धनराशि को सीज किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581