उत्तराखंड समाचार

एमबीपीजी में नकल करते पकड़े तीन विद्यार्थी

कॉलेज प्रशासन के नकल विहीन परीक्षाओं के दावे फेल हो गए हैं।

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नकल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम नहीं हो रही है। सख्ती के बाद भी छात्र नकल करने से नहीं डर रहे हैं। यहां तक कि नकल रोकने के लिए पहली बार कॉलेज में मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जा रही है, लेकिन नकल पर फिर भी लगाम नहीं लग पा रही है। परीक्षाओं के बीच अबतक 30 से अधिक नकलची पकड़े गए हैं। कॉलेज प्रशासन के नकल विहीन परीक्षाओं के दावे फेल हो गए हैं। लगभग हर दिन महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े जा रहे हैं। शुक्रवार को बीए द्वितीय वर्ष इतिहास विषय में दो और बीएससी तृतीय वर्ष गणित की परीक्षा में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। फ्लाइंग स्क्वाएड ने नकलचियों को पकड़ा। इसके बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा में तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। इधर प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि परीक्षाओं को नकल विहीन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है। मोबाइल से नकल रोकने के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। पर्ची के माध्यम से नकल करने वाले छात्र पकड़े जा रहे हैं। मेटल डिटेक्टर से जांच होने के बाद मोबाइल से नकल का मामला सामने नहीं आया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581