उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अधिकारियों ने की एसएसपी से मुलाकात

एसएसपी ने अधिकारियों को पद बैच से अलंकृत कर की उज्ज्वल भविष्य की कामना

देहरादून, 22 सितम्बर। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से शिष्टाचार मुलाकात की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधिकारियों को पद बैच से अलंकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी और भविष्य में पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सभी अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों का 06 माह का आधारभूत प्रशिक्षण आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अकादमी भुवनेश्वर उडीसा में सम्पन्न हुआ था।
उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का 06 माह का आधारभूत प्रशिक्षण “आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अकादमी भुवनेश्वर उडीसा“ में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत जनपद देहरादून में नियुक्त किये गए 03 अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों साक्षी रावत, रंजन भट्ट व मनमोहन द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी दून द्वारा तीनो अधिकारियों को उनके पद बैच से अंलकृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581