एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ती भारी
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,

देहरादून, 22 सितम्बर। गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक प्रकरणों के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश से पूर्व में 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधि0 में चालानी कार्यवाही करते हुए उनके जिला बदर की कार्यवाही की गई। पूर्व में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के अनुपालन में विकासनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा पुत्र अली हसन निवासी जीनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 30 वर्ष, को 09 अप्रैल 2026 को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था तथा जनपद की सीमाओं से प्रवेश न करने की आवश्यक हिदायत दी गयी थी। आज प्रातः पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा, जिसे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, उसके द्वारा समय से पूर्व जनपद, थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा पुत्र अली हसन निवासी जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 30 वर्ष को आज दिनांक 22/09/2026 की प्रातः समय करीब 10.05 बजे जीवनगढ, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना विकासनगर में मुकदमा अपराध सख्या-293/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि.1970 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें अभियुक्त जमानत पर हैं।




