एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर सख्त दून पुलिस
मादक पदार्थ की बिक्री में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 22 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस नशा तस्करों पर सख्त कार्यवाही कर रहीं हैं। मादक पदार्थ की बिक्री में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 06 लाख रू. से अधिक मूल्य की 20.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बरामद स्मैक को मिर्जापुर से सप्लाई कर देहरादून लाया था और नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि में बड़ा गौहर रामपुर में सिद्दिकी मस्जिद के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जावेद पुत्र स्व. जहीद निवासी निकट सिद्दिकी मस्जिद बड़ा गौहर रामपुर थाना सहसपुर देहरादून, उम्र 24 वर्ष को लगभग साढे 06 लाख रू. मूल्य की 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व कोतवाली सहसपुर पर मुकदमा अपराध सख्या- 238/2026, धारा- 8/21/27 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ड्राइवर का कार्य करता है तथा उक्त स्मैक उसके द्वारा मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के एक ड्रग पैडलर से सस्ते दामों में खरीदकर लाई गयी थी, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त कुछ अन्य व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।




