एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून, 22 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस हुड़दंगियों पर नकेल कसती नजर आ रहीं हैं। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ओएसिल माल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है, शराब के नशे में अभियुक्त ने समान की डिलीवरी देने आये जोमेटो डिलिवरी व्यॉय से मारपीट करी थी। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर हुड़दंग करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के एसएसपी देहरादून द्वारा निर्देश दिये गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि में थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना प्राप्त हुयी कि ओएसिस माल के परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग कर जमेटो डिलिवरी ब्यॉय के साथ मारपीट कर रहा है। उक्त सूचना पर चौकी जोगीवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो ओएसिस माल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में जोमेटो डिलीवरी व्यॉय से मारपीट व गाली गलोज कर रहा था। जिसे पुलिस द्वारा मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो वह और अधिक उग्र होकर डिलीवरी व्यॉय के साथ मारपीट का प्रयास करने लाग मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति महेंद्र सिंह पुत्र स्व. कुला राम निवासी डी-22 सेक्टर 3 डिफेन्स कालोनी थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ओएसिल मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है तथा शराब के नशे में डिलिवरी बॉय के साथ हुयी बहस के दौरान उसके द्वारा डिलीवरी व्यॉय के साथ मारपीट की थी।




