उत्तराखंड समाचार

त्रिवेंद्र के पक्ष मे अदालत का फैसला षड्यंत्रकारियों के मुँह पर तमाचा : भट्ट

श्री भट्ट ने कहा कि यह निर्णय भाजपा की ज़ीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति पर सर्वोच्च अदालत की मुहर है।

देहरादून 6 जनवरी। भाजपा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआइ जांच के आदेश रद्द करने पर प्रसन्नता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा यह फैसला कांग्रेस नेताओं समेत साजिश करने वाले सभी लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को बदनाम करने की मुहिम में जुटे थे। श्री भट्ट ने कहा कि यह निर्णय भाजपा की ज़ीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति पर सर्वोच्च अदालत की मुहर है। उन्होंने कहा, यह पूर्व सीएम का ईमानदारी, कर्मठता के साथ प्रदेश की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की जीत है। उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप तत्कालीन सरकार को अस्थिर करने के साथ ही भाजपा नेताओं की छवि खराब करने की साजिश का भी हिस्सा था। उन्होंने कहा,अदालत का यह फैसला ईमानदार और साहसी नेताओं का हौसला बढ़ाने वाला है जिनके खिलाफ षडयंत्रकारी कोई भी आरोप लगाकर उन्हें कानूनी उलझन में फंसाने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581