विदेश

अफगान आंतकवादियों के रडार पर CPEC के प्रोजेक्ट्स, पाकिस्तान सरकार ने बताया

पाकिस्तान सरकार ने बताया है कि अफगानिस्तान के आतंकी चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (CPEC) प्रोजेक्ट को टारगेट कर रहे हैं। पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) ने बताया है कि अफगानिस्तान से संचालित होने वाले 90 फीसद आतंकी ग्रुप पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) प्रोजेक्ट्स को निशाना बना रहे हैं।

90 फीसद आतंकी अफगानिस्तान से

CTD के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल जावेद इकबाल वजीर ने बताया है कि 90 फीसद से अधिक आतंकी बॉर्डर पार (अफगानिस्तान) से ऑपरेट कर रहे हैं और निशाना बना रहे हैं। ये आतंकी गुट मुख्य रूप से CPEC प्रोजेक्ट, प्रमुख प्रतिष्ठान, पोलियो टीम और इकॉनमिक एक्टिविटी को टारगेट कर रहे हैं। ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने न्यूज इंटरनेशनल के हवाले से दी है।

खैबर पख्तूनख्वा में इस साल 110 आतंकी मारे गए

CTD ने पिछले साल पेशावर और बन्नू क्षेत्र में संचालन के दौरान इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन के पांच प्रमुख ग्रुप का भंडाफोड़ किया था। जावेद ने बताया है कि पकड़े गए आतंकवादी पोलियो टीकाकरण टीमों पर हमलों सहित लक्षित हत्या की 40 से अधिक घटनाओं में शामिल थे। इस साल खैबर पख्तूनख्वा में अभियान के दौरान CTD ने 110 आतंकवादी मारे गए और 599 अन्य को गिरफ्तार किया है।

CTD प्रमुख ने बताया है कि गिरफ्तार और मारे गए आतंकवादियों में कई मोस्ट वांटेड भी शामिल हैं, जिनके पास करोड़ों रुपये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमने जबरन वसूली करने वालों, हत्यारों और किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों के कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया।

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581