आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे

दोस्तों पर रौब झाड़ने तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त देशी तमंचा अपने पास रखा था।

देहरादून, 22 सितम्बर। दून पुलिस ने अवैध देशी तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त ने दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए शौकिया तौर पर अपने पास अवैध देशी तमंचा रखा हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान के निर्देश दिए गए है। निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा रात्रि को चेकिंग के दौरान कैनाल रोड त्यागी फार्म हाउस के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राज वर्मा पुत्र नरेश वर्मा निवासी दुर्गा माता मंदिर पुरानी कालसी थाना कालसी जिला देहरादून उम्र 20 वर्ष को एक अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध सख्या-292/26, धारा -3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि अपने दोस्तों पर रौब झाड़ने तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त देशी तमंचा अपने पास रखा था।

Related Articles

Back to top button