उत्तराखंड समाचार

एसएसपी ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

एसएसपी ने दिये यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश

देहरादून 7 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने घंटाघर व सर्वे चौक पहुंचे। उन्होंने मौक़े से सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे निकल कर यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात का सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम मे आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुंवर द्वारा घंटाघर, सर्वे चौक व अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुंवर द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों तथा रेहड़ी, ठेली वालो को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया। मौके से ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुंवर  द्वारा सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे निकलकर यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581