उत्तराखंड समाचार

यातायात के कुशल संचालन के लिये सुदृढ़ रणनीति तैयार

गोष्टी के पश्चात पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा आईएसबीटी एरिया एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया।

ऋषिकेश/ देहरादून। ऋषिकेश पुलिस के द्वारा यातायात के कुशल संचालन के दृष्टिगत आईएसबीटी ऋषिकेश एरिया में होटल, ढाबा, अन्य दुकानों के संचालको के साथ गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुंवर के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात के कुशल संचालन हेतु एवं अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश एवं चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश के द्वारा आईएसबीटी ऋषिकेश के आसपास मार्ग पर लगने वाले जाम दृष्टिगत आईएसबीटी एरिया में स्थित होटल ढाबों एवं अन्य दुकानों के संचालकों के साथ पुलिस चौकी आईएसबीटी पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान सभी समस्या एवं सुझाव की जानकारी लेकर आईएसबीटी ऋषिकेश के आसपास लगने वाले जाम के दृष्टिगत तथा यातायात के कुशल संचालन हेतु एक सुदृढ़ रणनीति तैयार करते हुए सभी को अतिक्रमण हटाने हेतु आदेशित किया गया। सभी अपने होटल, ढाबों एवं दुकानों के बाहर निर्धारित दूरी पर एक सफेद पट्टी लगाएंगे तथा सभी अपने एवं ग्राहकों के वाहन सफेद पट्टी के अंदर सुव्यवस्थित ढंग से लगाएंगे। यदि वाहन अव्यवस्थित ढंग से लगे पाए जाएंगे तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गोष्टी के पश्चात पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा आईएसबीटी एरिया एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581