उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

12 फरवरी को चार श्रम कोड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल

देहरादून 28 जनवरी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 12 फरवरी मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है ।पार्टी जिला कार्यालय में कामरेड कमरूद्दीन की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा थोपे गये श्रम कोडों को मजदूर विरोधी बताते हुये कहा है कि ये कोड मजदूर वर्ग को गुलामी की ओर ढकेलते हैं ।इनका पुरजोर विरोध हो रहा है ,इसी के तहत 12 फरवरी को राष्ट्र व्यापी हड़ताल हो रही ‌है जिसमें करोड़ों करोड मजदूरों के साथ ही किसान ,छात्र युवा  महिला तथा कर्मचारी व सामाजिक संगठन हिस्सेदारी करेंगे ।इसी दिन देहरादून मेंं विभिन्न सवालों पर सचिवालय कूच होगा जिसमें हमारी पार्टी एलिवेटेड रोड़ बिस्थापन का सवाल तथा अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने तथा अल्पसंख्यकों पर आये दिन हो रहे हमलों के सवाल तथा अंकिता भण्डारी मामले में बीआईपी की गिरफ्तारी की मांग प्रमुखता से उठायेंगे ।इसके अलावा अभियान के दौरान पार्टी मनरेगा को कमजोर करने मोदी सरकार के कुप्रयासों के खिलाफ लोगों को शिक्षित करेगी ,बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के खिलाफ अभियान छेड़ेगी  ।हड़ताल के दौरान विकासनगर, सेलाकुई, मसूरी ,डोईवाला व ऋषिकेश में भी प्रदर्शन होगा। इस अवसर पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड राजेन्द्र नेगी,राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित ,जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिव मण्डल के लेखराज,भगवन्त पयाल सहित शम्भू प्रसाद ममगाई ,पुरूषोत्तम बडोनी  अमर बहादुर शाही,रविन्द्र नौडियाल,अर्जुन रावत आदि ने विचार व्यक्त किये।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581