उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर चमोली टैक्सी यूनियन में जागरूकता अभियान

चमोली, 28 जनवरी। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज चमोली टैक्सी यूनियन परिसर में यातायात पुलिस चमोली द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात त्रिवेंद्र सिंह राणा ने उपस्थित टैक्सी चालकों, यूनियन पदाधिकारियों एवं आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज गति, नियमों की अनदेखी, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करना है, जिन्हें थोड़ी सी सावधानी और जिम्मेदारी से रोका जा सकता है। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरटेकिंग के नियम, पैदल यात्रियों के अधिकार, वाहन के नियमित रख-रखाव एवं यात्रा के दौरान संयम बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और अनमोल जीवन की रक्षा हो सके। इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए तथा टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581