उत्तराखंड समाचार

लघु रोजगार मेले में पहुंचे 1300 बेरोजगार

रोजगार के लिए 184 युवाओं का चयन

देहरादून। लघु रोजगार मेले में रोजगार के लिए 1300 बेरोजगार पहुंचे। इसमें 184 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। जबकि 164 का द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। बाकी बेरोजगारों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित लघु रोजगार मेले को लेकर बेरोजगारों में खूब उत्साह दिखा। सुबह नौ बजे से ही बेरोजगार युवक-युवतियां पहुंचने लगी थी। पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुड़की समेत दूर-दराज क्षेत्र क्षेत्रों से भी युवा रोजगार मिलने की आस लेकर पहुंचे। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मैन्युफैक्चरिंग फार्मा, हॉस्पिटेलिटी, सर्विस, मार्केटिंग, हेल्थ केयर और लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ी 28 कंपनियां साक्षात्कार लेने पहुंची। यहां दिनभर अलग-अलग कक्षों में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एक-एक करके युवाओं का साक्षात्कार लिया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में कुल 1287 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें 184 का अंतिम रूप से रोजगार के लिए चयन हुआ है। इसमें 137 युवक और 47 युवतियां हैं। जबकि 164 युवाओं का चयन दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए हुआ है। बताया कि आगे भी इस तरह के मेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे बेरोजगार युवाओं का फायदा मिलता है। उनको एक ही छत के नीचे अलग-अलग कंपनियों में साक्षात्कार देने का मौका मिलता है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581