उत्तराखंड समाचारधर्म

हमेशा याद किए जाएंगे स्वामी अजरानंद

महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

हरिद्वार: सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित अजर निर्वाण महोत्सव में संत जनों ने ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद महाराज, सच्चिदानंद महाराज, माता शांतानंद एवं माता स्वरूपानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संतजनों ने कहा कि स्वामी अजयरानंद महाराज को उनके कार्यो के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

महोत्सव स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय एवं संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी स्वयंमानंद महाराज के संयोजन एवं महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने स्वामी अजरानंद महाराज को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हरिद्वार में नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए विद्यालय स्थापना करने का महान कार्य किया। अजर धाम आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वयंमानंद महाराज ने कहा कि हमारे गुरुजनों ने जो सेवा के प्रकल्प शुरू किए हैं, वे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे और संस्था संत जनों के आशीर्वाद से परमार्थ के कार्य में सदैव संलग्न रहेगी। स्वामी अजरानंद महाराज का शुरू किया अजरानंद विद्यालय हाई स्कूल तक क्षेत्र के समस्त बच्चों एवं नेत्र हीन दिव्यांगों को निश्शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है और आज पूरे उत्तराखंड में अकेला स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं, जो बच्चों को पढ़ाकर गुरुजनों का नाम रोशन कर रहा है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए भगवत धाम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि स्वामी अजरानंद महाराज ने सर्वप्रथम हरिद्वार में अंध विद्यालय की स्थापना कर समाज सेवा का जो कार्य किया। उसे आगे बढ़ाने का कार्य देवी शांतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद और देवी स्वरूपा नंद ने निरंतर जारी रखा है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महंत सूरज दास, स्वामी माधवानंद, स्वामी बिचित्रानंद, ज्ञानानंद शास्त्री, महंत जमना दास, पार्षद अनिल मिश्रा, शिवदास दुबे, विनोद शर्मा, विदेश गुप्ता, रमेश कुमार, मुंशी राम आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button