उत्तराखंड समाचारधर्म

कांवड़ियों की बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल सीज

हरिद्वार पुलिस ने की 10 मोटर साईकिल व 01 स्कूटी सीज

हरिद्वार। बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल से हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों की लगातार मोटरसाइकिलें सीज हो रही हैं। आज भी हरिद्वार पुलिस ने 10 मोटर साईकिल व 01 स्कूटी सीज की हैं।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है, और हरिद्वार पुलिस भी सजगता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रही है। आज हरिद्वार पुलिस ने बिना साइलेंसर हरिद्वार आ रही मोटरसाइकिलों का चौकी मण्डावर पर चालान करते हुए 10 मोटर साइकिलें व 01 स्कूटी को सीज किया हैं। हरिद्वार पुलिस का कहना हैं की बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल से हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों की मोटरसाइकिल पर कार्यवाही लगातार जारी है। हरिद्वार पुलिस सभी “भोलों” से अपील की कि वह व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें, और यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपना वाहन चलाएं साथ ही अपनी मोटरसाइकिलों के साइलेंसर निकालकर ना आएं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581