उत्तराखंड समाचार

शिविर में अव्यवस्था, 50 दिव्यांग लौटे निराश

सिविल अस्पताल रुड़की में महीने के पहले मंगलवार को दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया जाता है।

रुड़की :   दिव्यांगों के लिए न तो बैठने का कोई इंतजाम किया गया था और न ही उनके लिए कोई पंखा लगा था। दिव्यांगजन घंटों तक वहां खड़े रहे। रजिस्ट्रेशन को लेकर दिव्यांगों व स्वास्थ्य कर्मी के बीच नोकझोंक भी हुई। शिविर में करीब 70 दिव्यांगों का ही चेकअप हो पाया। जबकि 50 से अधिक दिव्यांगों को निराश ही लौटना पड़ा।

सिविल अस्पताल रुड़की में महीने के पहले मंगलवार को दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया जाता है। मंगलवार को भी सिविल अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस परिसर में शिविर लगाया गया। शिविर में आर्थो सर्जन डा. राजकुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. राजेश तिवारी, ईएनटी डा. आरबी सिंह दिव्यांगों की जांच के लिए आए हुए थे। शिविर में प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दिव्यांग सुबह आठ बजे से ही आने शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। शिविर में दिव्यांगों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। दिव्यांग लाइन में लगकर पहले रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। इसके बाद चिकित्सक से चेकअप कराने को अपनी बारी के लिए दरवाजे पर खड़े हो गए। रजिस्ट्रेशन को लेकर दिव्यांगों और स्वास्थ्य कर्मी के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। दोपहर दो बजे तक भी दिव्यांग भूखे प्यासे खड़े रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button