उत्तराखंड समाचारक्राइम

बाथरूम में कैमरा छिपाकर वीडियो बनाने के अपराधी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक व निंदनीय घटना जिसमें एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल को हिडन कैमरे के रूप में उपयोग कर महिलाओं का वीडियो बनाने का गम्भीर मामला सामने आने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है एवं संबंधित थाना क्षेत्र के एसओ से वार्ता की।

उन्होंने कहा की शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत संवेदनशील है।  मामले में सख्ताई से जांच हो इसके लिए आयोग भी मामले में नजर रखे हुए है। उन्होंने घटनास्थल पर प्रतिष्ठान के मालिक व एसओ कैन्ट से वार्ता की और निर्देश दिए है कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस मामले में एसओ को निर्देश देते हुए कहा कि  आरोपी के फोन व उसके सोशियल मीडिया की गंभीर व गहनता से जांच की जानी चाहिए ताकि पता लग सके कि आरोपी कब से इस प्रकार से इस घटना को अंजाम दे रहा था कहि उक्त आरोपी द्वारा पहले भी किसी महिला का वीडियो कहीं वायरल तो नही किया है। इस मामले में एसओ ने जानकारी देते हुए  बताया  की बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उससे वीडियो बनाई जा रही थी जांच में मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं। मामले में झारखण्ड निवासी आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस प्रकरण के संज्ञान में आने पर आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला अपराध व सुरक्षा से जुड़े इस मामलें में एसएसपी देहरादून को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना व कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी व्यापारियों व होटलों, रेस्टोरेंट्स व मॉल के मालिकों को भी संदेश देते हुए कहा कि यह आप सभी का फर्ज है की समय-समय पर अपने संस्थानों के वॉशरूम या चेंजिंग रूम की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की घटना न होने पाए। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह जब भी जरूरत पड़ने पर पब्लिक वाशरूम और चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करती हैं तो सतर्क होकर करें और आसपास जांच ले कहीं कोई हिडन कैमरा तो नही लगा है। यदि कोई भी कैमरा पाया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581