उत्तराखंड समाचार

मोदी राज में भूख से मरते बाघ : करन माहरा

श्री करन माहरा ने कहा कि इसी प्रकार का एक मामला राजाजी नेशनल पार्क का सामने आया है

देहरादून 21 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जिम कार्बेट पार्क में भूख से तडप कर मरी बाघिन मामले में भाजपा की राज्य व केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्म दिन पर गाजे-बाजे के साथ करोड़ों रूपये खर्च करके दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीते मंगवा रहे हैं, वहीं अपने देश के नेशनल पार्कों में इन बेजुवान निरीह जानवरों की स्थिति बडी भयावह है। श्री करन माहरा ने कहा कि इसी प्रकार का एक मामला राजाजी नेशनल पार्क का सामने आया है जिसमें एक बाघिन को दड़वे से निकालने के लिए उसके पीछे हाथी छोड़े गये। उन्होंने कहा कि बेजुवान जानवरों के साथ इस प्रकार के कृत्य मानवीय दृष्टिकोण से भी उचित नहीं ठहराये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिन पर दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से मंगाये गये जिन 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनों नेशनल पार्क में छोड़ा गया था उनकी क्या स्थिति है किसी को भी पता नही है। एक अन्य बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेशभर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर सरकार के विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रही है परन्तु हालात यह है कि राजधानी देहरादून के राजकीय दून मेडिकल काॅलेज में मातृशक्ति शौचालय में प्रसव को मजबूर हैं। इससे प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें केवल ढपोर शंखी हैं, जनता को सुविधायें देने के नाम पर केवल भ्रमित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह हाल प्रदेश की राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं का है तो पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। श्री करन माहरा ने जिम कार्बेट पार्क में भूख से मरी बाघिन तथा राजाजी नेशनल पार्क में बाघिन के मामलों की जांच कराये जाने तथा देहरादून के राजकीय दून चिकित्सालय के शौचालय में महिला प्रसव मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581