उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम

युवक की गोलियाें से भूनकर हत्या करने वालों की तलाश में यूपी पुलिस ने रुद्रपुर में दी दबिश

सूचना पर यूपी पुलिस के साथ ही सीओ रुद्रपुर अभय सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।

रुद्रपुर: रुद्रपुर-बिलासपुर हाइवे पर गोली मारकर युवक की हत्या करने के आरोपितों की तलाश यूपी पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ने रुद्रपुर के भदईपुरा के साथ ही कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी।नैनीताल हाईवे पर रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सिंह कालोनी बिलासपुर, रामपुर निवासी संदीप सिंह दीपू पुत्र बलदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान संदीप की के साथ उसकी मां भी थी। सूचना पर यूपी पुलिस के साथ ही सीओ रुद्रपुर अभय सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।बाद में हत्या के बाद बिलासपुर पुलिस ने मृतक की मां चरनजीत कौर की तहरीर पर बलराज उर्फ बबलू निवासी कौशलगंज, रामप्रकाश यादव, लल्ला यादव, प्रिंस यादव, विपिन यादव और संजीव मौर्य सहित छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने रुद्रपुर के कई संदिग्ध ठिकानों के साथ ही भदईपुरा में भी दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581