उत्तराखंड समाचारक्राइम

समुदाय विशेष के युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप, विहिप ने बताया लव जिहाद

आरोपित इससे पहले भी कई बार उसके घर में घुस चुका है।

बाजपुर : बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप समुदाय विशेष के युवक पर लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने इसे लव जेहाद का मामला बताते हुए पुलिस से गंभीरता से लेने व आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर उसके चंगुल से बच्ची को सकुशल बराबद करवाने की मांग की है.पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में कहा है कि 14 अप्रैल को उसका पूरा परिवार गेहूं की फसल काटने गया था तथा घर पर उसकी बेटी अकेली थी। मौका पाकर बाजपुर के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत दूसरे समुदाय का युवक उसके घर में घुस आया और बेटी को अपने साथ ले गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपित इससे पहले भी कई बार उसके घर में घुस चुका है।तहरीर में बेटी को सकुशल बरामद करने व आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने इसे लव जेहाद बताते हुए घटना पर गहरा रोष प्रकट किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित को तत्काल पकड़े तथा बच्ची को सकुशल बरामद किया जाए।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581