उत्तराखंड समाचारक्राइम

पीड़ितों को रोका, तारीफ करने वालों को दिए माइक

सुनीता जोशी ने बताया कि उसके साथ भी राहुल शर्मा ने वॉलपुट्टी खरीदने पर रुपयों की ठगी की है

हल्द्वानी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस पीड़ितों को बोलने को मौका कम दे रही थी। चुनिंदा लोगों को बोलने का मौका दिया जा रहा था। ये चुनिंदा लोग ज्यादा समय पुलिस की सराहना करने में जुटे हुए थे।शहर निवासी रीता दरम्वाल ने डीजीपी से कहा कि उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उससे राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति ने वॉलपुट्टी खरीदी और चेक दे दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मंगलपड़ाव चौकी पुलिस उसे पकड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। इस पर डीजीपी ने एसएसपी को आदेश दिए कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए और एक सप्ताह में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की जाए।सुनीता जोशी ने बताया कि उसके साथ भी राहुल शर्मा ने वॉलपुट्टी खरीदने पर रुपयों की ठगी की है। हालांकि अपनी समस्या बताने के बाद भी उसे बोलने नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि मौजूदा पुलिसकर्मी अपनी फजीहत होते देख अपने चुनिंदा लोगों को ही बोलने का अवसर दे रहे थे। आंबेडकर मिशन सोसायटी के अध्यक्ष जीएल टम्टा और संगठन से जुड़े राहुल कुटियाल ने बताया कि वे एक पत्रकार के पुलिसिया उत्पीड़न पर अपनी बात रखना चाह रहे थे। उन्हें भी नहीं बोलने दिया गया।शहर में सात जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगी हुईं हैं, जबकि पुलिस ने 14 जगहों पर लाइटें लगाईं थीं। डीजीपी ने बताया कि लाइटें ज्यादा लग गईं हैं। जरूरत होने पर अन्य जगह भी ट्रैफिक लाइटों का इस्तेेमाल किया जाएगा।शहर और उसके आसपास के ऐसे क्षेत्र जो नशाखोरी के लिए बदनाम हैं, उन स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की बात डीजीपी ने कही। उन्होंने कहा कि नशे का सामान बच्चों के हाथों बिकवाया जा रहा है, यह बड़ी समस्या है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581