उत्तराखंड समाचारक्राइम

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। आढ़त बाजार क्षेत्र में संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब अगली कार्रवाई करेगी। ब्रह्मपुरी पटेलनगर निवासी नीलम गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी डिंपल की शादी 2012 में आढ़त बाजार निवासी रजत गोयल के साथ हुई थी। शादी के दूसरे ही दिन से ससुराल वालों ने बेटी को दहेज और कार न लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जुलाई 2013 को डिंपल ने बेटे व अप्रैल 2020 को बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग करते रहे। 2019 में डिंपल पर ससुरालियों ने दबाव बनाया कि उन्हें घर खरीदना है, इसलिए रुपयों की जरूरत है। ऐसे में किसी तरह उन्होंने पांच लाख रुपये उधार मांगकर डिंपल के ससुराल पक्ष को दिए। इसके बावजूद आरोपितों की डिमांड कम नहीं हुई और दिसंबर 2020 में उन्होंने डिंपल को मायके छोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह डिंपल के ससुरालियों को समझाने के लिए गए तो उन्हें घर से निकाल दिया गया। मई 2021 के दौरान भी डिंपल को आरोपितों ने पीटा, लेकिन परिवार के बिखरने के डर से डिंपल ने पुलिस में शिकायत नहीं की। नीलम गुप्ता ने बताया कि छह अप्रैल की दोपहर डिंपल ने अपनी छोटी बहन सुवासा गुप्ता को फोन किया कि ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं और जान से मार देंगे। बातचीत के दौरान अचानक ही डिंपल का फोन कट गया। जब सुवासा ने दोबारा फोन किया तो नहीं मिला। शाम करीब पौने पांच बजे सुवासा को डिंपल के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि डिंपल दून अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि डिंपल को निजी अस्पताल लेकर चले गए हैं। अस्पताल पहुंचे तो वहां डिंपल का पति, ससुर व पड़ोसी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डिंपल की हालत नाजुक है। जब सुवासा डिंपल को देखने के लिए इमरजेंसी में पहुंची तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने इस बारे में ससुराल वालों से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने चुप रहने की धमकी दी। गुरुवार सुबह डिंपल की मृत्यु हो गई। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मृतक के पति रजत गोयल, ससुर राकेश गोयल व सास कौशल गोयल के खिलाफ मुकदमा अपराध सख्या 192/2022  धारा 302 आईपीसी के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई कुलवंत सिह को सौंपी गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध मृतका की माता श्रीमती नीलम गुप्ता पत्नी महेश चंद गुप्ता निवासी 876 ब्रह्मपुरी निरजनपुर ने तहरीर दी हैं। जिस पर कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण फांसी लगाना सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581