उत्तराखंड समाचार

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने किया शहीदों को नमन

आज उत्तराखंड को गठित हुए 22 साल हो चुके हैं

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने आज कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर करण मेहरा ने कहा कि आज उत्तराखंड को गठित हुए 22 साल हो चुके हैं लेकिन हम शहीदों और आंदोलनकारियों की अवधारणा के अनुरूप  उत्तराखंड बनाने में चूक गए। श्री करण महारा ने कहा की उत्तराखंड की लड़ाई लड़ते वक्त आंदोलनकारियों ने एक सपना देखा था पर्वतीय अंचल के लोगों के लिए पृथक राज्य की मांग के साथ ही सबकी जो अपेक्षाएं इस राज्य के लिए थी वह अभी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में उनकी लड़ाई को उनके संघर्ष को आगे ले जाने का वक्त आ गया है। उत्तराखंड का जल जंगल और जमीन राज्य वासियों के काम आ सके इसी दिशा में प्रयास करने होंगे। महारा ने कहा की इस राज्य को पाने के लिए हमारे कई सांथियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, मातृशक्ति के अथक प्रयासों से और बलिदान से यह राज्य हमें प्राप्त हुआ है इसलिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि इस राज्य की धरोहर को संभाल कर रखें ऐसे में उन्होंने राज्य के शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि मैं शहीदों की और राज्य आंदोलनकारियों की उम्मीदों पर खरा उतर सकू जन सरोकारों को पुरजोर रूप से उठा सकूं यही प्रयास रहेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581