उत्तर प्रदेश समाचारदेश

प्रधानमंत्री ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

शानदार जीत हमारे उभरते हुए पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प एवं असाधारण प्रतिभा दर्शाती है।”

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “भारतीय महिला पहलवानों की एक शानदार और बड़ी जीत! हमारी टीम ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीता है, उन्होंने 7 पदक जीत कर एक अद्वितीय प्रदर्शन दिया है, जिनमें 3 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। यादगार प्रदर्शनों में से एक अंतिम पंघाल का अपना खिताब कायम रखना रहा है, जो इस खिताब को दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन चुकी है! यह शानदार जीत हमारे उभरते हुए पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प एवं असाधारण प्रतिभा दर्शाती है।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: “भारत की अर्थव्यवस्था इस चुनौतीपूर्ण समय में आशा की किरण बनकर चमक रही है। मजबूत वृद्धि और सुदृढ़ता की भावना के साथ, भविष्य आशाजनक लग रहा है। आइए हम इस गति को बनाए रखें और 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि सुनिश्चित करें!”

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581