उत्तराखंड समाचारक्राइम

बंद मकान पर चारों का धावा, लाखों की चोरी

शहर में बंद मकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

रुड़की : शहर में बंद मकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने अब एक और बंद मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने सत्ती मोहल्ला में मकान के ताले चटकाकर करीब ढाई लाख रुपये के गहने, 22 हजार रुपये नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी होने की जानकारी मंगलवार को उस समय हुई, जब मकान मालिक परिवार सहित वापस घर लौटा। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली रुड़की अंतर्गत सत्ती मोहल्ला में सिटी पब्लिक स्कूल के समीप सुलेमान का मकान है। सुलेमान नई कचहरी रामनगर के सामने फोटो स्टेट की दुकान चलाता है। वह 17 मार्च को अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार को वह रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौटा। घर के मेन गेट का ताला खोलकर जब वह घर के भीतर घुसा तो देखा कमरों के सारे ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये के गहने व 22 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े एवं अन्य कीमती सामान गायब था। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। बताया जा रहा है कि चोर छत से ममटी के रास्ते घर में घुसे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले 16 मार्च की रात को भी चोरों ने मयूर विहार स्थित एक शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में भी अभी तक पुलिस की कार्रवाई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581