उत्तराखंड समाचार

3 लाख रुपये की कीड़ा जड़ी सहित व्यक्ति गिरफ्तार

बरामद कीड़ा जड़ी की कुल कीमत लगभग 03 लाख रुपये है।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पिथौरागढ़। कोतवाली धारचुला पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से ले जा रहे 406 ग्राम यारसागम्बू सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पिथौरागढ़ के सुपर विजन में जनपद पुलिस द्वारा, वनों से हो रही अवैध तस्करी पर रखी जा रही कड़ी निगरानी। सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एसएचओ धारचूला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ संयुक्त चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धामी गांव जाने वाले मार्ग के पास एक व्यक्ति महेंद्र सिंह दानू पुत्र धन सिंह दानू निवासी ब्यूटी गडाल गलाती धारचूला को 406 ग्राम अवैध यारसागम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45,500 रुपए भी बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध धारा-26/41/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। बरामद कीड़ा जड़ी की कुल कीमत लगभग 03 लाख रुपये है।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस कांस्टेबल मोहन सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल मनोज सिंह,रिक्रूट कांस्टेबल रोहित पांडे, कांस्टेबल चालक पर्वेंद्र कुमार व वन विभाग धारचूला की टीम में नरेंद्र राम (उपवन क्षेत्राधिकारी धारचूला), वनरक्षक नंदा बल्लभ जोशी, वनरक्षक योगेश ओली, वनरक्षक सागर मेहरा व चालक धीरज तिवारी शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581