उत्तराखंड समाचार

राज्य की छवि खराब करने का प्रयास करने वाले पोर्टल संचालक के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग

संपूर्ण भारत के राज्यों में उत्तराखंड राज्य की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है,

देहरादून। राज्य की छवि खराब करने का प्रयास करने वाले पोर्टल संचालक के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजेश ममगाई प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून द्वारा थाना रायपुर में लिखित तरीके की विगत 05 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के लोगो के साथ मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की फोटो लगाते हुए “उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल, लाखों में बेचे जा रहे पदक” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की गई है, उक्त खबर में संबंधित संचालक द्वारा झूठ व भ्रम फैलाते हुए पदकों की कीमत का भी उल्लेख किया गया है, जिसे विभिन्न माध्यमों से प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। उक्त झूठी एवं भ्रमित खबर के माध्यम प्रतिस्पर्धा में आए खिलाड़ियों एवं उनके समर्थको के साथ संपूर्ण भारत के राज्यों में उत्तराखंड राज्य की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड राज्य के खेल विभाग की प्रतिष्ठा के साथ-साथ खिलाड़ियों के मन में भी हीन भावना का प्रसार हो रहा है।  राजेश ममगाई प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज द्वारा दी गई उक्त तहरीर के आधार पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक के विरुद्ध थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 39/25 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button