उत्तराखंड समाचार

टेरिटोरियल आर्मी के 127 ईसीओ टास्क फोर्स ने 10000 पौधे लगाए

वृक्षारोपण कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन

देहरादून। प्रादेशिक सेना अक्टूबर 2024 में अपनी प्लेटिनम जयंती मनाएगी। इस अवसर को मनाने के लिए देहरादून स्थित प्रादेशिक सेना की 127 इको टास्क फोर्स ने देवी डांडा कसयाली में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया। मिश्रित किस्मों के कुल 10000 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में कसयाली, खोबरा, बिस्सी, चोपड़ा और बनचुरी गांव के कुल 250 ग्रामीणों, सरकारी इंटर कॉलेज, बनचूटी के छात्रों और 127 इको टास्क फोर्स के 100 सैनिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को एक पेड़ गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के महत्व के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के बाद 127 टीए बटालियन ने प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया था।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581