उत्तराखंड समाचार

छात्राओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

पुलिस टीमें स्कूल खुलने व बन्द होने के समय स्कूलों के आप-पास व संवेदनशील स्थानों पर अपनी मौजदूगी बनाए हुए है।

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस का “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म” अभियान निरन्तर जारी है। पुलिस टीमें स्कूल खुलने व बन्द होने के समय स्कूलों के आप-पास व संवेदनशील स्थानों पर अपनी मौजदूगी बनाए हुए है। इस अभियान के तहत पुलिस स्कूलों के खुलने व बन्द होने के समय छात्राओं पर छीटाकशी करने वाले अराजक तत्वों पर नकेल कसने के साथ ही उन पर नजर रखने का भी कार्य कर रही है।
आज थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार द्वारा छात्राओं के साथ संवाद करते हुए छात्राओं को सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और यह विश्वास दिलाया कि उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी हमेशा पुलिस की प्राथमिकता है। इस प्रकार के संवाद ने न केवल छात्राओं के आत्म-विश्वास को बढ़ाने कार्य किया बल्कि उन्हें यह भी यकीन दिलाया कि उनके आसपास एक सुरक्षित वातावरण है।
यह अभियान छात्राओं को एक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो जनपदभर में आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581