उत्तराखंड समाचार

पार्षद ने पुलिस कर्मियों को भेंट की रेनकोट

वार्ड संख्या 61 तरला आमवाला की पार्षद नीतू बाल्मिकी ने थाना रायपुर के पुलिस कर्मियों को रेनकोट भेंट किए एवं पुलिस चौकी मयूर विहार में कुर्सियां दी।

देहरादून,11 अगस्त। वार्ड संख्या 61 तरला आमवाला की पार्षद नीतू बाल्मिकी ने थाना रायपुर के पुलिस कर्मियों को रेनकोट भेंट किए एवं पुलिस चौकी मयूर विहार में कुर्सियां दी। पार्षद नीतू बाल्मिकी ने रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों को रेनकोट भेंट किए। पार्षद ने कहा कि पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थिति में बरसात, सर्दी व गर्मी में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। पुलिस कर्मियों की सजगता के कारण ही आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है। थाना प्रभारी कुन्दन राम ने कहा कि जनता द्वारा दिए जाने वाले सम्मान से पुलिस का मनोबल बढ़ता है पुलिस कर्मियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581