उत्तराखंड समाचार

अवैध चरस के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रायवाला पुलिस ने 214 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया हैं।

देहरादून। नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। थाना रायवाला पुलिस ने 214 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह ने जनपद के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में अवैध नशे की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिये निर्देश निर्गत किये हुये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मोतिचूर फ्लाई ओवर के नीचे से 02 संदिग्ध अभियुक्तों को 106 ग्राम व 108 ग्राम चरस कुल 214 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया हैं। दोनो अभियुक्तों सोमवीर सैनी उर्फ मोहित सैनी पुत्र राजेश सिह निवासी ग्राम महापुर परमावाला थाना शेरकोट जनपद बिजनौर उम्र 24 वर्ष व मनीराम पुत्र शेर सिह निवासी ग्राम महापुर परमावाला थाना शेरकोट जनपद बिजनौर उम्र 38 वर्ष के विरूद्ध थाना रायवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 195/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राज नारायण व्यास, पुलिस कांस्टेबल जसवीर व पुलिस कांस्टेबल अमित सैनी शामिल थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581