उत्तराखंड समाचार

नगर निगम में कर्मचारियों ने ठप किया कामकाज

वार्ता होने का इंतजार कर कार्यालय खुलने का इंतजार करते रहे।

देहरादून। नगर निगम के कर्मचारियों ने आज नगर निगम के समस्त अनुभागों में कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद व अन्य सदस्यों ने बुधवार को बेवजह हंगामा किया और मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ अभद्रता की। कर्मचारियों ने दो दिन के भीतर माफी नहीं मांगने पर सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। उधर, लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, हाउस टैक्स जमा करवाने पहुंचे। लेकिन ज्यादातर निराश वापस लौट गए। कुछ वार्ता होने का इंतजार कर कार्यालय खुलने का इंतजार करते रहे।

Related Articles

Back to top button