उत्तराखंड समाचार

ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

5 वाहन सीज, 4 वाहन चालकों के डीएल निरस्त की कार्रवाई

देहरादून, 25 दिसंबर। पिथौरागढ़ पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये  5 वाहन सीज कर दिये हैं और 4 वाहन चालकों के डीएल निरस्त किये हैं।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं। जिस क्रम में देर रात्रि तक पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 112 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की। ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग, बिना हैल्मेड कुल 5 वाहन सीज कर 4 चालकों के डीएल निरस्त की कार्रवाई की गयी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581