उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने दूरस्थ स्कूल में जाकर चलाया जागरुकता कार्यक्रम

नशे से दूर रहने तथा निरन्तर खेल एवं अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु बताया गया।

रुद्रप्रयाग। “पुलिस गुरुजी औला अर नौना नौनि तैं नई-नई बात बतलौला” अर्थात पुलिस गुरुजी आयेंगे और बालक-बालिकाओं को नई-नई जानकारी देंगे की तर्ज पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीओ रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सैल राकेश कुमार व कोतवाली रुद्रप्रयाग से अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने राजकीय इण्टर कालेज जाखाल के छात्र-छात्राओ को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का उपयोग करने, मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम करने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निजी जानकारी को साझा न करने के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में 112 की उपयोगिता बताते हुए आत्मरक्षा की जानकारियां दी गयीं।
यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर भी सतर्कता बरते जाने के प्रति जागरुक किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व के बारे में बताया गया। गुड समेरिटन यानि नेक व्यक्ति होने के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर जितनी जल्दी हो सके दुर्घटना पीड़ित की मदद की जा सके तथा उसे जल्द से जल्द यानि गोल्डन ऑवर यानि दुर्घटना घटित होने के शुरुआती एक घंटे की अवधि में उचित चिकित्सा लाभ दिलाया जा सके। नशे दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि नशे से शारीरिक एवं मानसिक नुकसान होता है तथा इससे कई परिवार बरबाद होने की कगार पर पहुंचते हैं। नशे से दूर रहने तथा निरन्तर खेल एवं अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु बताया गया। जनपद पुलिस ने उपस्थित छात्रों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने में अपना योगदान अवश्य दें। अन्त में उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर जागरुकता पम्पलेट्स वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581