उत्तराखंड समाचार

सरकारी अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर बिफरी निदेशक

अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल में जल्द सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ऋषिकेश। उत्तराखंड की एनएचएम निदेशक डा. सरोज नैथानी एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बिफर गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल में जल्द से जल्द सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

10 मार्च को सरकारी अस्पताल में केंद्र से नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम निरीक्षण करने पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को उत्तराखंड की एनएचएम निदेशक डा. सरोज नैथानी ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण का हाल जानकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गर्भवती महिलाओं और नवजातों का नियमित टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था की जांच की, जिसे देखकर वह नाराज हो गईं। अस्पताल परिसर में धूल और जाले देखकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अन्य कर्मचारियों को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में लगे पुराने साइड बोर्ड को बदलकर उनकी जगह नए बोर्ड लगाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने फोन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सरकारी अस्पताल में जल्द नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डा. संतोष भास्कर, डा. प्रियांशी श्रीवास्तव, डा. अमित शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581