उत्तराखंड समाचार

।कैबिनेट मंत्री ने मनाया वीर बाल दिवस

डॉ अग्रवाल ने कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने अपनी शहादत दे दी, लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने दी

ऋषिकेश 26 दिसम्बर। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में वीर बाल दिवस मनाया। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की मानवता की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानी को नमन करते हुए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने अपनी शहादत दे दी, लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि मुगल शासक वजीर खां ने साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेहसिंह को उनकी माता गुजरी देवी के साथ गिरफ्तार कर जब इस्लाम कबूल करने को कहा। मगर सात वर्ष के जोरावर और पांच वर्ष के फतेहसिंह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने धर्म के नाम पर सिर कलम करवाना सही समझा, लेकिन झुकना नहीं’। वजीर खां ने दोनों को जिंदा दीवार पर चिनवा दिया। यह देख माता गुजरी देवी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस मौके पर अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, मेयर अनिता ममगाई, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, पार्षद शिव कुमार गौतम, नितिन सकसेना, पवन शर्मा, सरदार मंगा सिंह, प्रदीप कोहली, नंद किशोर जाटव, सन्दीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, बृजेश शर्मा, शम्भू पासवान, दिनेश सती, रोमा सहगल, रीता गुप्ता, निवेदिता सरकार, रूपेश गुप्ता, राधे जाटव, जगावर सिंह, अभिनब पाल सहित सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581