उत्तराखंड समाचार

स्वस्थ पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों को ही मिलेगी संगठन की सदस्यता

संगठन में सदस्यता बढ़ाने के बजाय पत्रकारों के कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जायेगा

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों को ही संगठन की सदस्यता प्रदान करेगी।

यूनियन के संरक्षक एंव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धु की अध्यक्षता में हरिद्वार प्रेस क्लब के आचार्य किशोरीदास वाजपेयी सभागार में आयोजित जनपद इकाई बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन में सदस्यता बढ़ाने के बजाय पत्रकारों के कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जायेगा और ऐसे मीडियाकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें संगठन से बाहर किया जायेगा जो पत्रकारिता से इतर गलत कार्यों में संलिप्त पाये जाते हैं। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार यूनियन की जिला इकाई वार्षिक कलेंडर का निर्धारण कर समयबद्ध चुनाव, बैठक और कार्यक्रमों पर फोकस करने के साथ सामामाजिक सरोकारों से जु़ड़ कर समाजहित में कार्य करेगी। बैठक में सदस्यों से सुझाव दिया कि यूनियन  की हिंदी मासिक पत्रिका से केवल पत्रिका में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वालों को ही प्राथमिकता दी जाय। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार 13 मार्च को किया जायेगा। इसके अतिरिक्त संगठन की कार्ययोजना, सोशलमीडिया प्लेटफार्म की उपयोगिता, और मीडिया कार्यशालाओं के आयोजन को लेकर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में डॉ. हरिनारायण जोशी, भगवती प्रसाद गोयल, सुदेश आर्या, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार सूर्या, धीरेन्द्र सिंह रावत, मनोज बिजल्वाण, सूर्या सिंह राणा, रेखा नेगी, सुनील शर्मा, नवीन कुमार, धनसिंह बिष्ट, आकरम फारूकी, राजेन्द्र नौटियाल आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुदेश आर्या ने किया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581