उत्तराखंड समाचार

पुलिस मॉर्डन स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता तोमर, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं व अन्य अधिकारीगण भी सम्मान समरोज में मौजूद रहे।

हरिद्वार। पुलिस मॉर्डन स्कूल, पुलिस लाइन रोशनाबाद में स्कूल के बच्चो के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीमित संसाधनों के बीच अपनी मेहनत और लगन से, दिन-रात एक करते हुए शैक्षिक सत्र 2022-23 की 10वी बोर्ड की परीक्षा में पीएमएस के छात्रों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया, प्रत्येक वर्षो की तरह इस वर्ष भी स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। उपवा फाउंडेशन अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव तथा सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल द्वारा 10वी की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु स्मृति चिह्न, सार्टिफिकेट, उपहार व धनराशि देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता तोमर, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं व अन्य अधिकारीगण भी सम्मान समरोज में मौजूद रहे। सम्मान समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों ने बच्चो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा शिक्षको की भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button