उत्तराखंड समाचार

पिकनिक मनाने गए युवक टापू में फंसे

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित निकाला।

देहरादून। मालदेवता में देर रात नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान पांच युवक नदी में ही टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात थाना रायपुर से चौकी माल देवता पर सूचना दी गई कि केसर वाला मालदेवता चौकी के पास पांच व्यक्ति नदी में फस गए हैं, इस सूचना पर चौकी प्रभारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौके तो देखा कि पांच व्यक्ति जो कि नदी के बीच में फस गए थे व पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ भी देरी रही हो जाती तो पांचों व्यक्तियों को बचाना मुश्किल था, किंतु उक्त व्यक्तियों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह ना करते हुये एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू कर सभी को सकुशल नदी के तेज भाव से बाहर निकाल कर चौकी लाया गया व परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस के अनुसार गौतम कुमार पुत्र रामकिशन निवासी ईश्वर बिहार थाना रायपुर देहरादून उम्र 37 वर्ष, कोशिंदर पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम बिजनौर थाना सैद नगली जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल पता मंदाकिनी बिहार थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष, प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल निवासी निकट रायपुर थाना काली मंदिर देहरादून उम्र 28, 4-शौकीन कुमार पुत्र सोमपाल निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष व मनोज कुमार पुत्र सोमपाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष को रेस्क्यू कर बचाया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581