उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री जोशी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात

टनल का शिलान्यास करने उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी

देहरादून/नई दिल्ली, 14 सितम्बर। प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 03 किलोमीटर लम्बी सुरंग शीघ्र-अतिशीघ्र टनल के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड में आने का निमंत्रण के साथ ही देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मसूरी में बनने जा रही टनल का शिलान्यास वह जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि टनल के कार्य को वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेकओवर कर लिया है, और उसकी डीपीआर भी फाइनल हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वह स्वयं उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर ली जाए। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग के कार्य का परीक्षण किया जाए,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इसमें कार्य किया जाएगा। जिसपर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581