उत्तराखंड समाचार

पौधों की सैंपलिंग के लिए लैब बनाने के निर्देश

मंत्री जोशी ने कहा कि 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सचिव कृषि वीबी आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक गौरी शंकर, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बनने जा रहे सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि चंपावत,उत्तरकाशी,टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा,नैनीताल, पिथौरागढ़ इन सात जनपदों में विभाग द्वारा अलग-अलग उत्पादों के प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे जो कि पीपीई मोड़ पर संचालित किए जाएंगे। मंत्री जोशी ने योजना के क्रियान्वयन के लिएअधिकारियों को सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके और किसान को अधिक फायदा पहुंचाने वाले प्रोजेक्टों को तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में पौधो की सैंपलिंग के लिए शीघ्र लैब बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त पौध सही समाय पर उपलब्ध हो सके। इसके अलावा बैठक में मंत्री जोशी ने देहरादून में बोटेनिकल गार्डन बनाने के लिए भी अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है इसपर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन के लिए एक ठोस रणनीति के साथ कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा 25 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलाए जाने वाले रूफ गार्डनिंग कार्यक्रम के सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि वीबी आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक गौरी शंकर, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581