उत्तराखंड समाचार

41वा महान निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

कैम्प में 246 रोगियों की आँखों की जाँच की गयी

देहरादून। दून सिख वैलफेयर सोसायटी का 41वां निःशुल्क नेत्र जांच शिविर महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल एवँ गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज पटेल नगर के सहयोग से बरात घर, नानक निवास, सुभाष रोड पर लगाया गया। कैम्प में 246 रोगियों की आँखों की जाँच की गयी। नजर जाँच दूर एवँ नजदीक के पश्चात डॉ हर्षित भट्ट एवँ डॉ दिविजा अरोड़ा ने जाँच कर दवाई लिखी। जिनको मोतियाबिंद या अन्य उच्च जाँच की आवश्यकता थी उन्हें महन्त श्री इन्द्रेश हॉस्पिटल में ऑपरेशन एवँ उच्च जाँच के भेजा जायेगा। आज शिविर में 108 रोगियों में 45 ऑपरेशन हेतु एवँ 63 उच्च जाँच हेतु भेजा जायेगा। आज 20 रोगियों को ऑपरेशन हेतुं हॉस्पिटल भेज दिया गया। शिविर में संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला के साथ अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव जी एस मदान, कोषाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष सरदार जीएस जस्सल, अर्जुन दास भारद्वाज, जसबीर सिंह, अन्य सदस्य ए एस ओबरॉय, सतनाम सिंह, रछपाल सिंह, वी के वोहरा, जी एस डंग, ए स भाटिया एवँ कृष्ण कुमार अरोड़ा ने सेवा एवँ सहयोग दिया। संयोजक सरदार इन्दर जीत सिंह ने कैम्प को सफल बनाने के लिये डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवँ सभी सदस्यों को पूर्ण सहयोग के लिये का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581