उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

आज शिकायत, कल एक्शन :रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चम्पावत 18  जनवरी। जनपद के ग्रामीण अंचलों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनसुनवाई और  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा विकासखंड चम्पावत के ग्राम नरसिंह डांडा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ बैठकर सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ, सुझाव एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में भूमि संबंधी समस्याओं को प्रमुख बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों द्वारा गांव में इंटर कॉलेज, अम्बेडकर भवन, बारात घर, दो ज्ञान सेतु, पंचायत घर की मरम्मत, पेयजल समस्या के समाधान तथा तारबाड़ की मांग रखी गई।  जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को इन सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की ओपन जिम एवं खेल मैदान की मांग पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी चम्पावत को तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को कल ही स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गांव में लाइब्रेरी निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने कल से ही प्रक्रिया प्रारंभ कर अविलंब लाइब्रेरी निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा से प्रभावित विनोद कुमार, ललित कुमार सहित अन्य ग्रामीणों को हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

नवीन कुमार की पत्नी के आवास को भू-कटाव से हुए नुकसान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को बुधवार तक रिपोर्ट तैयार करने तथा परिवार को तत्काल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने अथवा आवास सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती पुष्पा देवी, पत्नी स्व. दीपक कुमार को प्राथमिकता के आधार पर गौशाला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 63 वर्षीय श्री लक्ष्मी दत्त की वृद्धावस्था पेंशन न लगने की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी को सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पेंशन चालू करने एवं उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए गए। दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गांव में शिविर लगाकर अथवा वाहन की व्यवस्था कर पात्र व्यक्तियों के जिला मुख्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रात्रि चौपाल के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल भी वितरित किए। इस दौरान ग्राम प्रधान चंचला देवी, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581